Monday, 9 September 2013

Delhi Police Delivering 'Justice' To Those Demanding It In The Damini Case!


असद के सैनिकों की हत्या का नया वीडियो

गृह युद्ध की मार झेल रहे सीरिया में स्थिति दिनों-दिन बिगड़ती जा रही है। फ्री सीरियन आर्मी के लड़ाकों द्वारा बशर अल असद के सैनिकों की हत्या का नया वीडियो सामने आया है। वीडियो 2012 का है।
वीडियो में बशर सेना के जवानों को अर्धनग्न हालत में घुटनों के बल जमीन पर बैठाकर विद्रोही लड़ाकों द्वारा गोलियों से मारते हुए दिखाया गया है। हत्या से पहले लड़ाकों का लीडर अब्दुल समद इस्सा (अंकल नाम से चर्चित) एक कविता पढ़ता है और इसके बाद सभी सैनिकों की निर्मम हत्या कर दी जाती है।

सैनिकों की हत्या से पहले लड़ाकों का लीडर अब्दुल कहता है,  "पिछले 50 सालों से ये लोग भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रहे थे। हम ईश्वर की शपथ लेते हैं कि हम बदला लेंगे।"

2012 में सीरियाई विद्रोही लड़ाकों द्वारा बनाया गया यह वीडियो न्यूयार्क टाइम्स के हाथ लगा है। फुटेज के अंत में बशर सैनिकों की लाशें एक कुंए में डालते हुए दिखाया गया है।  
सीरिया पर हमले से चौपट हो सकती है दुनिया की अर्थव्यवस्था

विकासशील एवं विकसित देशों के संगठन 'ब्रिक्स' के नेताओं ने कल जी 20 शिखर सम्मेलन के दौरान सीरिया पर सैन्य कार्रवाई पर चिंता जताते हुए कहा है कि इससे विश्व की अर्थव्यवस्था प्रभावित हो सकती है।

रूसी राष्ट्रपति व्लीदिमीर पुतिन के प्रवक्ता ने कहा कि ब्रिक्स देशों की बैठक में सीरिया पर सैन्य कार्रवाई पर चर्चा की गई जिसमें ब्रिक्स देशों के नेताओं ने इस पर चिंता जताई है और कहा है कि इससे विश्व की अर्थव्यवस्था पर प्रभावित होने की आशंका है। सीरिया पर सैन्य कार्रवाई से वैश्विक अर्थव्यवस्था पर नकारात्मक प्रभाव पड सकता है।

On The Run!

मुजफ्फरनगर के दंगा ग्रस्त इलाकों से लोगों का पलायन 


नरेंद्र मोदी आज जयपुर में

जयपुर। भाजपा के स्टार प्रचारक और गुजारत के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी आज जयपुर आ रहे हैं। मोदी यहां सुराज संकल्प सम्मेलन में भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। गुजारत के मुख्यमंत्री के साथ भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह भी इस सभा में शामिल होंगे। राजनाथ सिंह अप्रैल में भी सुराज संकल्प यात्रा के शुरुआती चरण में शामिल हुए थे। 

दरअसल अप्रैल में राजस्‍थान के राजसमंद के चारभुजा में भाजपाध्‍यक्ष राजनाथ सिंह जनसभा को संबोधित करने पहुंचे थे। राजनाथ और प्रदेशाध्‍यक्ष वसुंधरा राजे के सामने ही नरेंद्र मोदी के नारे लगने लगे। हर कोई मोदी को प्रधानमंत्री बनाने का नारा लगा रहा था। राजनाथ सिंह जैसे ही भाषण देने लगे तो भीड़ ने मोदी-मोदी के नारे लगाने शुरू कर दिए।
मामला बेकाबू होता देख राजनाथ ने कहा कि हां, हां, मैंने सुन लिया, अब शांत हो जाएं। भीड़ पर असर नहीं हुआ और नारे जारी रहे। राजनाथ सिंह के भाषण के आखिरी तक अव्यवस्था बनी रही। अधिकतर लोग खड़े ही रहे। राजनाथ सिंह ने अपने भाषण में भाजपा शासित राज्यों की जमकर तारीफ की, लेकिन एक बार भी मोदी के नाम का जिक्र तक नहीं किया।
अब इस यात्रा का समापन मंगलवार को अमरूदों के बाग में सुराज संकल्प संमेलन के रूप में हो रहा है। यात्रा की शुरुआत में लोगों द्वारा राजनाथ सिंह के सामने इस तरह लगे मोदी-मोदी के नारों ने शायद राजनाथ और वसुंधरा को राजस्थान में उनकी लोकप्रियता का अहसास करा दिया था। 

Anxious!


Friends!


आईबी ने चेताया- मुजफ्फरनगर में और भड़क सकती है हिंसा की आग

लखनऊ/मेरठ/मुजफ्फरनगर. उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर और शामली जिलों में दंगा अब भी जारी है। सोमवार को दो और लोगों की मौत हो गई। मरने वालों की संख्या अब 31 हो चुकी है। पर राजनीतिक दल बस आरोप मढ़ रहे। एक-दूसरे पर। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि साजिश विपक्ष की है।
 
उन्हीं की सरकार में मंत्री आजम खान ने कहा, जानबूझ कर माहौल बिगाड़ा जा रहा है। ताकि मौके का फायदा उठाया जा सके। जवाब में भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद ने कहा कि जब भी सपा सरकार में आती है, दंगे होने लगते हैं। अखिलेश सरकार में अब तक ऐसे 90 से 100 मामले सामने आ चुके हैं। 

उधर, कांग्रेस और बसपा का अलग ही राग है। दोनों पार्टियां दंगों के पीछे सपा-भाजपा की मिलीभगत को वजह बता रही हैं। इस बीच प्रशासन ने रालोद नेता अजीत सिंह और भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद को मुजफ्फरनगर जाने से रोक दिया। 

इन हंगामों के बीच केंद्रीय गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे ने कहा कि 'मैंने तो सात सितंबर को ही अखिलेश यादव को फोन कर चेता दिया था कि दंगे हो सकते हैं।' इसके साथ ही फर्जी वीडियो क्लिप को लेकर मिली खुफिया रिपोर्ट भी यूपी सरकार से साझा की गई थी। पर सरकार ने रिपोर्ट को तवज्जो नहीं दी। 
 
आईबी ने सरकार को चेताया, तेजी से फैल सकती है मुजफ्फरनगर दंगों की आग
 
इंटेलीजेंस ब्यूरो ने सरकार को चेताया है कि मुजफ्फरनगर दंगों की आग देश के दूसरो हिस्सों में भी फैल सकती है। मुजफ्फरनगर के हालातों से इनपुट लेते हुए तैयार की गई आईबी की रिपोर्ट में बताया गया है कि दंगों की आग अब शहर से निकलकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश के गांवों में फैल रही है। लिहाजा इसे रोका न गया तो यह भयंकर रूप धारण कर लेगी। आईबी ने गृह मंत्रालय को बताया है कि दंगाग्रस्त क्षेत्र के पड़ोसी भागों में स्थिति और भी खराब हो सकती है।आईबी के मुताबिक बरेली, अलीगढ़, मथुरा, हापुड़, मेरठ शामली, मुरादाबाद, रामपुर और सहारनपुर जिलों के गावों में भी दंगों की आग फैल सकती है।