![]() |
उमा भारती |
बाहर पहले से भाजपा कार्यकर्ताओं की भीड़ जमा थी। आखिरकार पुलिस ने गिरफ्तारी टालनी पड़ी। बाहर निकलकर उमा भारती ने कहा कि सुबह सदन में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भरोसा दिलाया था जांच के बाद ही किसी नेता पर कार्रवाई होगी। लेकिन शाम होते-होते वे पलट गए। उमा ने कहा कि भाजपा विधायक गिरफ्तार होने को तैयार हैं, लेकिन उससे पहले सरकार आजम खान को गिरफ्तार करे। इसके साथ ही उमा ने चुनौती देते हुए कहा कि सरकार में हिम्मत है तो सभी भाजपा विधायकों को गिरफ्तार करके दिखाई। फिर परिणाम भी भुगते। उधर, आरोपी विधायकों ने मामले की सीबीआई जांच की मांग की है।
सरकार और विपक्ष ने रचा गिरफ्तारी का ड्रामा
वारंट जारी होते ही पुलिस ने विधानसभा के चारों गेट घेर लिए। उन पर 24 डीएसपी तैनात किए गए। आसपास के जिलों से जवान बुलाए गए। उधर, भाजपा नेतृत्व के कहने पर उमा भारती ने विधानसभा पहुंचकर विधायकों की बैठक ली। तय हुआ कि सभी विधायक साथ निकलेंगे। बाहर पार्टी कार्यकर्ताओं को बुला लिया गया। ताकि हंगामा हो और विशेषाधिकार हनन का मामला बने। सरकार को जैसे ही पता चला, विधायकों की गिरफ्तारी टाल दी गई। एबीपी न्यूज का कहना है कि किसी के फोन कॉल पर गिरफ्तारी टाली गई। टीवी चैनल के मुताबिक बसपा सांसद कादिर राणा के मुजफ्फरनगर में होने की जानकारी पुलिस को मिल गई थी और उनकी भी गिरफ्तारी की तैयारी थी। लेकिन ऐन समय पर किसी का फोन आया और नेताओं की गिरफ्तारी टल गई।
इन 16 नेताओं के खिलाफ वारंट
भाजपा: 1. हुकुम सिंह, नेता भाजपा विधायक दल, 2. संगीत सोम, 3. सुरेश राणा, 4. कुंवर भारतेंद्र सिंह (सभी विधायक) 5. साध्वी प्राची
भारतीय किसान यूनियन: 1. नरेश टिकैत, 2. राकेश टिकैत
राष्ट्रीय लोकदल: 1. स्वामी ओमवेश,
प्रदेश के पूर्व मंत्री
बहुजन समाज पार्टी: 1. कादिर राणा (सांसद मुजफ्फरनगर), 2. नूर सलीम राणा, 3. जमील अहमद (सभी विधायक)
कांग्रेस: 1. सईदउज्जमा (पूर्व सांसद और प्रदेश के पूर्व गृह राज्य मंत्री), 2. सलमान सईद (सईदउज्जमा के बेटे)
अन्य: 1. मुशर्रफ असद जमा (नगरपालिका सभासद), 2. सुल्तान नशीर, 3. नौशाद कुरैशी
आरोप : मुजफ्फरनगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रवीण कुमार ने बताया कि इन नेताओं के खिलाफ महापंचायत और बैठकों में उत्तेजक भाषण देकर हिंसा भड़काने के आरोप हैं। कुमार ने बताया कि तीन-चार नेताओं को गिरफ्तार किया जा चुका है। बाकी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने 10 टीम बनाई हैं। सभी के खिलाफ दो दिन में कार्रवाई होगी।
No comments:
Post a Comment